बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

72 साल के हुए पीएम मोदी : नामिबिया के चीतों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानें बीजेपी की क्या है तैयारी

72 साल के हुए पीएम मोदी : नामिबिया के चीतों के साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन, जानें बीजेपी की क्या है तैयारी

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73 जन्मदिन मना रहे हैं। देश विदेश से उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी जा रही है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सहित कई बड़े राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। वहीं खुद प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज के दिन को खास बनाया जा रहा है। आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 70 साल के बाद नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया जा रहा है। पीएम मोदी इनका स्वागत करने वाले हैं। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। एक विशेष विमान में सवार होकर ये चीते शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद इन्हें हेलिकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘सेवा पखवारा’ आयोजित करेगी और इसके तहत वह रक्तदान शिविर लगाएगी, स्वच्छता अभियान चलाएगी तथा ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएगी। प्रधानमंत्रीके जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘सेवा पखवारा’ का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।’

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएंगे और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे। सिंह ने बताया कि इस पखवारे के दौरान पार्टी कार्यकर्ता पौधारोपण, स्वच्छता और जागरूता अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण करेंगे, खादी के उत्पादों को प्रोत्साहित करेंगे और मुफ्त स्वास्थ्य जांच केंद्र लगाएंगे।

पार्टी कार्यालय में लगेगा प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को भाजपा राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर सभी राज्य मुख्यालयों और जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी। केंद्रीय मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे।

वहीं, आजमूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन अन्य 1,200 उपहारों की शनिवार से नीलामी आरंभ होगी। 


Suggested News