बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी, कहा-हमने कश्मीर के लोगो को उनका हक दिया

राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी, कहा-हमने कश्मीर के लोगो को उनका हक दिया

NEWS4NATION DESK : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और  विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम के इस संबोधन पर न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें लगी थी। 

उन्होंने अपने 38 मिनट से ज्यादा देर तक राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि सरकार ने कश्मीर के लोगों से हमने हक छीनने की नहीं, बल्कि हक देने की कोशिश की है। 

 नेता चुनने का अधिकार कश्मीर के लोगों का ही होगा, इसमें दखल नहीं दिया जाएगा। मोदी ने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर को जल्द ही पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।
 
 वहीं पीएम ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लेकर कश्मीर में साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 370 और 35ए का पाक हथियार की तरह इस्तेमाल करता था। अब नए युग की शुरुआत हुई है।

घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात पर उन्होंने कहा कि कुछ एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। लोगों को ईद मनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। पीएम ने कहा कि आर्टिकल 370 और 35ए से कोई फायदा नहीं हो रहा था। उलटे अलगाववाद, आतंकवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था। 

पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में पिछले तीन दशक में 42000 लोगों की जान जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी ये नहीं बता पाता था कि आर्टिकल 370 से जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्या फायदा पहुंचा। 

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में केंद्र सरकार के सभी खाली पद भरे जाएंगे। सरकारी कंपनियां, सेना भर्ती अभियान चलाएंगे, जिनमें स्थानीय युवकों को रोजगार मिलेगा। अल्पसंख्यकों के हितों के लिए माइनॉरिटी एक्ट और मजदूरों की सुरक्षा के लिए मिनिमम वेज एक्ट को जम्मू-कश्मीर में भी लागू किया जाएगा। राज्य के कर्मचारियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस को अन्य केंद्र शासित प्रदेशों जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

पीएम ने कहा कि जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। लोगों को ईद मनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। खुद कश्मीरी मदद करेंगे। 

Suggested News