बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज 73 साल की हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने ट्वीट किया....

आज 73 साल की हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने ट्वीट किया....

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। सोनिया गांधी आज सोमवार को 73 साल की हो गईं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ट्वीट किया है...

Birthday wishes to Mrs. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long life and good health....

वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है... 'सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।'
 
 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी को 73वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा है आपका देश के लिए त्याग, दृढ़ प्रतिबद्धता, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम हमेशा हमें प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करती हूं।
 
 इसके साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, डीएमके नेता एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं ने भी सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।

हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं से दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं के चलते सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं क्योंकि वह इन घटनाओं से दुखी हैं।

 

 

Suggested News