बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर गिरिराज सिंह ने अलग अंदाज में दी बधाई...दो तस्वीर शेयर कर लिखा कि.....

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर गिरिराज सिंह ने अलग अंदाज में दी बधाई...दो तस्वीर शेयर कर लिखा कि.....

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्म दिन है।देश-विदेश के तमाम नेता भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने पीएम को अलग अँदाज में बधाई दी है।गिरिराज सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि देश को अजेय बनाने के लिए आपका निरोग रहना बहुत हीं जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है । अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानसेवक @narendramodi जी,आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनायें।माँ भारती की निरंतर सेवा , इनका वैभव वापस दिलाने एवं हिन्दुस्तान को अजय बनाने के लिए महादेव आपको निरोग और दीर्घायु रखें...

इसके साथ हीं गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में दो तस्वीर भी पोस्ट किया है। दोनों तस्वीरे अपने आप में बहुत कुछ मैसेज दे रही हैं...एक तस्वीर पीएम मोदी की है जो संसद की सीढियों पर चढ़ने से पहले संसद के सामने शीश झुंका रहे।वहीं दूसरी तस्वीर कश्मीर की वादियों की है।बर्फ से घिरी कश्मीर की उंची चोटी की तस्वीर शेयर कर गिरिराज सिंह यह बताने का प्रयास किया है कि आप हीं  पूरे जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से भारत में लाकर पूराने वैभव को वापस ला सकते हैं।इसलिए आपका निरोग और दीघार्यु होना बहुत जरूरी है।

Suggested News