बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुमका में PM मोदी बोले- नागरिकता कानून सौ फीसदी सही, आग लगाने वाले कौन? कपड़ों से पता चलता है...

दुमका में PM मोदी बोले- नागरिकता कानून सौ फीसदी सही, आग लगाने वाले कौन? कपड़ों से पता चलता है...

DUMKA: झारखंड के दुमका में रैली को संबोधित करते हुए नागरिकता कानून को लेकर पीएमनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। पीएम ने कहा कि कल तक जो काम पाकिस्तान करता आया है, आज वह काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि जिस तरह से देश में आग लगाने की कोशिश की गई है, उससे साफ हो गया है कि नागरिकता कानून का हमारा फैसला हजार फीसदी सच्चा है। देशहित में है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संसद ने नागरिकता से जुड़ा एक बदलाव किया, ताकि पड़ोसी देश में रहने वाले हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन को नागरिकता मिल सके। इसके लिए भारत की दोनों सदनों की बहुमत से बिल पास किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी तूफान खड़ा कर रहे हैं। ये आग लगाने वाले कौन हैं, ये उनके कपड़ों से पता चल जाता है। कांग्रेस इनको मूक समर्थन दे रही है। देश इन्हें देख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस आगजनी को देखकर देश समझ गया है कि नागरिकता कानून को लाकर ठीक किया गया है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी समझ लें। आप ये जो आग लगानेवालों को मौन समर्थन दे रहे हैं, हिंसा पर अपनी आंखें बंद कर ले रहे हैं। वह सब देश देख रहा है। इसे देखकर देश का विश्वास और पक्का हो गया है कि संसद ने नागरिकता का कानून बनाकर देश को बचा लिया है।


Suggested News