बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों को परोसा गया जहरीला भोजन, कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, आधी रात में हुआ विरोध प्रदर्शन

चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी में छात्रों को परोसा गया जहरीला भोजन, कई विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी, आधी रात में हुआ विरोध प्रदर्शन

PATNA : देश के 10 श्रेष्ठ लॉ कॉलेजों में शामिल चाणक्य राष्ट्रीय विधि  विश्वविद्यालय में बीती रात छात्रों ने जमकर बवाल काटा। इस बवाल का कारण छात्रों को परोसा गया खाना है। छात्रों का कहना था था कि रात्रि में परोसे गए खाने में घोंघा गिरा हुआ था, जिसके कारण पूरा खाना जहरीला हो गया था। यही खाना खाकर कई छात्र बीमार पड़ गए। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रबंधन में लंबे समय से खाने में गुणवत्ता को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। 

इलाज के दौरान लगाई गई एक्सपार्यड इंजेक्शन

हद तो तब हो गई जब बीमार मरीजों के इलाज के लिए पहुंचे डॉक्टर ने खराब हो चुके इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। जांच के उपरांत ये पाया गया कि अन्य लगाई गयी सुइयां और दवाईयां  भी एक्सपार्यड थी। छात्रों का आरोप है कि विद्यार्थी की बिगड़ी तबीयत की जानकारी होने  के पाश्चात भी कॉलेज प्रशाशन ने कोई उचित करवाई नहीं की। अभी कई छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

300 छात्रों ने आधी रात को किया प्रदर्शन

यूनिवर्सिटी में खाने के छात्रों की बिगड़ी तबीयत के बाद यहां रहनेवाले 300 छात्र आधी रात को प्रदर्शन पर उतर आए। सरकार और कॉलेज प्रशासन की उप कुलपति के मनमानी रवैए के खिलाफ छात्र अपना रोष जता रहे थे। इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालत को बिगड़ते देख आधी रात को ही पुलिस बल भी यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंच गई। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण किया गया। 


Suggested News