बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CAA पर ओवैसी के भाई का विवादित बयान, कहा-800 साल तक मुसलमानों ने किया राज, अब प्रमाण की मांग क्यों?

CAA पर ओवैसी के भाई का विवादित बयान, कहा-800 साल तक मुसलमानों ने किया राज, अब प्रमाण की मांग क्यों?

NEWS4NATION DESK : सीएए कानून का पुरजोर विरोध कर रहे एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के भाई ने एक बड़ा ही जहरीला बयान दिया है। 

ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश की जनता को भड़काने वाला दिया है। उन्होंने कहा है कि देश पर 800 साल तक मुसलमानों ने राज किया। ऐसे में अब उन्हें देश का नागरिक होने के लिए किसी प्रमाण देने की जरुरत नहीं है।

अकबरुद्दीन ने कहा है कि जिस लाल किले पर देश के पीएम तिरंगा फहराते है  वह  भी मुसलमानों के पूर्वजों की देन है। इतना ही नहीं हैदराबाद का चारमीनार समेत देश की कई इमारते इस बात के प्रमाण है। 

उन्होंने कहा है कि देश के चप्पे-चप्पे पर हमारे हजमत की   निशानियां मौजूद है। 

बता दें नागरिकता संशोधन बिल का विपक्ष द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस समेत तकरीबन सभी विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा जगह-जगह जाकर सीएए के विरोध में जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। 

गौरतबल है कि ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन आंध्र-प्रदेश में विधायक भी है। ओवैसी की तरह अकबरुद्दीन भी अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते है।  

Suggested News