बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोगों द्वारा किया जा रहा लॉकडाउन का उल्लंघन, मजूबरन पुलिस को बरसाने पड़ रहे डंडे

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोगों द्वारा किया जा रहा लॉकडाउन का उल्लंघन, मजूबरन पुलिस को बरसाने पड़ रहे डंडे

Begusarai : पूरे देश में  कोरोना का कहर और उससे बचने के लिए लॉकडाउन-2 जारी है ताकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ा जा सके। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। मजबूरन पुलिस को अब डंडे बरसाने पर रहे है। 

एक ऐसी ही तस्वीर  बिहार के  बेगूसराय जिले से सामने आई है। जहां बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों  पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती गई। 

दरअसल बिहार का बेगूसराय जिला   कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ है। जिले में कोरोना संक्रमण से बचानव को लेकर लॉकडाउन का अनुपालन करवाने के लिए बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। 

पुलिस और प्रशासन लोगों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक रुप से बाहर नहीं निकलने की अपील की रही है। लेकन लोग मानने को तैयार नहीं है।   

अब मजूबरन पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है। पुलिस अब बेवजह घूमने वाले लोगों की पिटाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के ट्रैफिक चौक पर दर्जनों लोगों की पिटाई हुई। उन्हें कान पकड़कर उठक-बैठक करवाने के बाद गलती मानने पर ही जाने दिया गया।

हालांकि इस दौरान कई बकसूर लोग भी पुलिस पिटाई का शिकार बन रहे है। जरूरी काम से भी जा रहे कुछ लोगों की पिटाई हो जा रही है। जबतक वे अपनी सफाई दे रहे है पुलिस के दो-चार डंडे उनपर पड़ जा रहे है।  

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट 

Suggested News