बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में पुलिस-प्रशासन ने मां दुर्गा का किया अपमान, विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

खगड़िया में पुलिस-प्रशासन ने मां दुर्गा का किया अपमान, विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

खगड़िया. जिले के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में पुलिस प्रशासन पर मां दुर्गा का अपमान का आरोप लगा है। थाना क्षेत्र के सन्हौली दुर्गा मन्दिर का प्रतिमा विसर्जन के दौरान हंगामा और मारपीट हुई है। आक्रोशित लोगों ने विसर्जन के दौरान  प्रतिमा को अपमानित करने और श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने का पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया है। मारपीट और प्रतिमा के साथ हुए अपमान के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शहर के राजेंद्र चौक को जाम कर दिया है।

वहीं सड़क जाम से राजेंद्र चौक पर आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विसर्जन के दौरान प्रशासन प्रतिमा के अशोभनीय व्यवहार कर रहा था। विरोध करने पर पुलिस ने न केवल  युवकों के साथ पिटाई किया है। बल्कि कई युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सन्हौली दुर्गा मन्दिर का प्रतिमा कल देर रात विसर्जित हुआ है। इसी दौरान हंगामा हुआ था। आज ग्रामीण सड़क को जाम करके प्रदर्शन कर रहे हैं।


Suggested News