बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली रामजी खरवार को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

सासाराम में पुलिस और सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली रामजी खरवार को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

SASARAM : रोहतास पुलिस और सुरक्षा बलों को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहां रोहतास पुलिस तथा एसएसबी के जवानों के द्वारा चलाए जा रहे जॉइंट ऑपरेशन में सर्च अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली रामजी खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक देशी कट्टा तथा जो दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। 

बता दें कि नौहट्टा थाना के हसली गांव के रहने वाले रामजी खरवार पर कई नक्सली वारदातो में शामिल होने का आरोप है। पुलिस को फिलहाल तीन मामलों में इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी चुटिया थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की फरार चल रहा रामजी खरवार अपने ससुराल में छुपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया, तो रामजी खरवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 


एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने पिछले कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी की है। बताया जा रहा है की वह रोहतास के अलावा आसपास के जिलों में भी नक्सल वारदातों में शरीक होता था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाले पुलिस के जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीँ गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया गया है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News