बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ने कराई अनोखी शादी, सब कर रहे हैं चर्चा : होनेवाली पत्नी बन गई छोटे भाई की दुल्हन, दूल्हे ने प्रेमिका संग लिए सात फेरे

पुलिस ने कराई अनोखी शादी, सब कर रहे हैं चर्चा : होनेवाली पत्नी बन गई छोटे भाई की दुल्हन, दूल्हे ने प्रेमिका संग लिए सात फेरे

KAIMUR :कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर के मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। लड़के की आज बरात दूसरे लड़की से शादी के लिये जाने वाली थी। दूसरे लड़की के नाम का तिलक चढ़ चुका था, हल्दी लग गई थी। शादी कहीं और ठीक हो गया था लेकिन प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने लड़का और उसके परिवार को बुलाकर दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवा कर चैनपुर थाना परिसर में ही आज शादी के दिन शादी करा दी गई। लेकिन जिस लड़की से शादी के लिये लड़का का तिलक चढ़ा था ऊसकी शादी वहां अब लड़के की जगह उसके छोटे भाई की बारात जाएगी और हल्दी का रस्म भी छोटे भाई का घर पर निभाया जाने लगा। इस शादी में विवाह के सारे विधान पूरे किये गये। थाना के सभी पुलिस कर्मी बने बराती। इस शादी में मौजुद महिला पुलिस  कैमरे में तस्वीर को कैद करते दिखे। जिस तरह पुलिस ने इस पूरे मामले को बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके संभाला, उसके लिए सभी लोग तारीफ कर रहे हैं।

 दरअसल चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव का रहने वाला जितेंद्र चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका दोनों 5 सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। कई बार मिले जुले भी। लड़का लड़की से शादी करने की बात कह कर कई बार शारिरिक संबंध भी बनाए। बाद में लड़का शादी से मुकर कर दूसरी लड़की से उसके परिजनों द्वारा शादी कराया जाने लगा। जिसके बाद लड़की जब लड़के से शादी करने की बात कहने लगी तो लड़का शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के का तिलक चढ़ चुका था, हल्दी दूसरे लड़की के नाम पर लग चुकी थी और आज लड़के का बारात जाने वाला था। 

जब लड़की ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने लड़का पक्ष का भी मान सम्मान को देखते हुए किसी भी पुलिस फोर्स को बरात के उत्सवी माहौल में लड़के के घर ना भेजकर शादी ड्रेस में चैनपुर थाना के एक एएसआई को भेजा गया। लड़का और उसके परिजनों को थाना में बुलाकर कल सहमति बनवाया गया और आज दोनों पक्षों के रजामंदी से चैनपुर थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुरोहित के मंत्रोच्चारण के बीच शादी के सारे रस्म निभाए गए।

दूसरी लड़की की भी शादी न टूटे, इसका भी रखा ख्याल

 जहां पुलिस वाले बराती बने हुए थे और जिस लड़की के नाम का तिलक चढ़ा था और हल्दी लड़के को लगा था वहां पर पुलिस प्रशासन और समाज की पहल पर लड़के की छोटे भाई की आज बारात जाएगी। उसका हल्दी का रस्म घर पर शुरू हो गया और आज शाम को बरात के भी बड़े भाई की शादी की जगह छोटे भाई की बारात निकलेगी ।

थानाध्यक्ष ने बताया दोनों पक्षों के सहमति से चैनपुर थाना परिसर के शिव मंदिर में शादी कराया जा रहा है। लड़का लड़की दोनों आपस में प्रेम करते थे । सामाजिक सहमति बनने के बाद शादी संपन्न कराया गया है। इससे संबंधित दोनो पछ के लिखित बांड पेपर भी बनवाया गया है।

देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Suggested News