बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डॉक्टर पुत्री को ब्लैकमेल करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डॉक्टर पुत्री को ब्लैकमेल करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

KATIHAR : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर के नामी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल मिश्रा की बेटी को ब्लैकमेल करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से डॉक्टर पुत्री से वसूल किए गए 1 लाख 9 हजार रुपये भी बरामद किये है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल मिश्रा की नावालिग बेटी को फोन पर धमकी देकर ब्लैमेल किया जा रहा था। लड़की उसकी अश्लील फोटो होने की बात बताकर उससे पैसा लिया जा रहा था। डॉक्टर ने इसकी शिकायत नगर थाने में की थी। 

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बीते शनिवार की रात एकबार फिर डॉक्टर पुत्री से पैसे की मांग की गई। इस बात की सूचना मिलते ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही वह पैसे ले रहा था उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम जावेद है और यह कटिहार आईटीआई का छात्र है। इसके पास से ब्लैकमेलिंग के 1 लाख 9 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया गया है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News