बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छात्र हत्याकांड के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छात्र हत्याकांड के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

JEHANABAD : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4 दिन पहले हुई छात्र हत्याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

जहानाबाद एसपी मनीष कुमार ने बताया कि चार दिन पहले नगर थाना के मौर्य नगर निवासी 12 वीं के छात्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या के बाद शव को कृषि फार्म में फेंक दिया गया था। उस हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

एसपी ने बताया कि छात्र की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। दरअसल प्रेम-प्रसंग को लेकर मृतक की हत्या उसके 4 दोस्तों ने ही मिलकर की थी। 4 आरोपियों में 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात को स्वीकार करते हुए बताया है कि मृतक जिस लड़की से प्य़ार करता था वह हमलोगों को पसंद नहीं था। मामले को लेकर कई बार उसे मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माना और अंत में हमलोगों ने उसे रास्ते से हटा दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया की हत्या का मुख्य सूत्रधार समेत 1 अन्य आरोपी अभी भी फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

जहानाबाद से अजीत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News