बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में अपराधियों पर आई शामत, 42 दिनों में 1246 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

नवादा में अपराधियों पर आई शामत, 42 दिनों में 1246 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

नवादा. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डा. गौरव मंगला के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने धर पकड़ अभियान तेज कर दिया है। जून माह में अबतक कुल 371 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे आठ, लूट मामले में पांच, एससी-एसटी मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस पर हमले के आरोप में 22, अन्य गम्भीर मामलों में 80 और मद्य निषेध के तहत 134 को आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गत शनिवार को अपराधियों की धर पकड़ को विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मई में 875 हुए थे गिरफ्तार

इसके पूर्व मई महीने में 875 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि मई में हत्या मामले में 13, लूट में 7, डकैती में 5 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। वहीं एससी-एसटी में 30, पुलिस पर हमले के आरोप में 58, अन्य कांडों में 109 तथा मद्य निषेध के तहत 330 लोगों को पकड़ा गया था।

जारी रहेगी छापेमारी अभियान

एसपी ने कहा कि प्रभावी तरीके से अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सतत छापेमारी अभियान चला रही है। यह अभियान लगातार चलेगा। विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।


Suggested News