बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरा मेयर पति गोलीकांड में पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एसपी बोले- हत्या के लिए दो लाख की दी गयी थी सुपारी

आरा मेयर पति गोलीकांड में पुलिस ने 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एसपी बोले- हत्या के लिए दो लाख की दी गयी थी सुपारी

ARA : बिगत 7 सितंबर की रात्रि मे शाहपुर थाना के शाहपुर बाजार में मेयर पति को उनके घर के सामने गोली मार दी गई थी। जिसमे मेयर के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसे आनन फानन मे उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहाँ से उसे पटना रेफर कर दिया गया था। 


उसी मामले मे जख्मी के परिजनो ने दस नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद भोजपुर एस पी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर मामले का उद्भेन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया। 

जिसके बाद गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना मे शामिल कुल पाँच अपराधियों मे आकाश राय पिता सतेंद्र राय सहजोली शाहपुर, अनु रहमान उर्फ सदरु दिन पिता इस्लाम काजी कोईलवर, रोहित कुमार पिता अवदेश कुमार धानुक् शाहपुर, बादी धानुक् पिता बिरेंद्र धानुक् बनकट शाहपुर के साथ रिशव कुमार पिता शत्रुघ्न प्रसाद शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया। 

साथ ही  घटना मे शामिल तीन बाइक और पाँच मोबाइल को जप्त कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों को पूछ ताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वही भोजपुर एस पी की माने तो मेयर पति की हत्या के लिए दो लाख रुपए की सुपारी दी गयी थी। 

आरा से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News