बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

पटना में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

PATNA : पटना में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में बाढ़ थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

बाढ़ के थानाध्यक्ष राजनंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ सकसोहरा रोड पर अपराध की योजना बनाते 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार लोगों में विक्रम कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार,बबलू कुमार तथा प्रभु यादव शामिल है। फिलहाल पुलिस इन सभी से अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

बाढ़ से विकास की रिपोर्ट  

Suggested News