बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सलियों से संबंध के शक में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

नक्सलियों से संबंध के शक में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, विरोध में ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

NAWADA :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्रामीणों ने गोविंदपुर थाना को आज सुबह से कर्पूरी नगर व नयका नगर गांव के ग्रामीणों ने घेर रखा हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात को पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को नक्सलियों से सांठ-गांठ व संदिग्ध गतिविधियों के कारण हिरासत में लिया था। इसी से नाराज दर्जनों ग्रामीण ने थाना का घेराव किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गलत तरीके से इन लोगों को उठाकर लाई हैं। 

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ जानकारी मिली जिसके बाद पूछताछ के लिए गांव से लोगों को लाया गया है।  

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरीय अधिकारी के आदेश पर 5 लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News