बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतुस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव में बना रहा था भय का माहौल

एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतुस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांव में बना रहा था भय का माहौल

BHAGALPUR :  बांका के अमरपुर थानाक्षेत्र के पवई चौंक से शनिवार की सुबह गुप्त सुचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के द्वारा चलाई गई छापामारी अभियान के दौरान एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक बड़ी जानकीपुर गांव निवासी सुनील यादव है। 

मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ अमरपुर थाने में पूर्व से छेड़खानी, रंगदारी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त के खिलाफ बड़ी जानकीपुर गांव निवासी गीता देवी ने सन् 2022 ई. में छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था। 

जबकि शुक्रवार की रात्रि में अभियुक्त सुनील यादव क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव में मिट्टी उठाव की एवज में रंगदारी नहीं देने पर अपने गुर्गो के साथ मिलकर गोलीबारी कर गांव में दहशत का माहौल बना दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का अन्य थानो से अपराधिक इतिहास खंगालते हुए कार्यवाही किया जा रहा है।

REPORT - CHANDRA SHEKHER BHAGAT

Editor's Picks