बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्राइम ब्रांंच के अधिकारी को बीच बाजार से पुलिस ने किया गिरफ्तार! एसपी ने बताई यह बड़ी वजह

क्राइम ब्रांंच के अधिकारी को बीच बाजार से पुलिस ने किया गिरफ्तार! एसपी ने बताई यह बड़ी वजह

SHEOHAR : खबर शिवहर जिले से है जहां क्राइम ब्रांच के नकली अधिकारी बनकर अवैध वसूली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी की पहचान सुगिया कटसरी निवासी जियाउद्दीन के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद जांच के द्वारा उसके पास से क्राइम ब्रांच की नकली आईडी भी बरामद की गई है।  मामले में आगे की जांच की जा रही है।

एसपी अनन्त कुमार राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नकली ब्रांच अधिकारी बनकर वह तरियानी थाना के सुमहुति बाजार पहुंचा था, जहां वह कुछ दुकानदारों से अवैध वसूली करने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों को उस पर शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को  दे दी। बाद में बाजार पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकली आईडी भी बरामद किया गया।

फिलहाल, क्राइम ब्रांच के नकली अधिकारी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Suggested News