बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैस भेंडर कुंदन सिंह हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैस भेंडर कुंदन सिंह हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

PATNA : राजधानी की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दानापुर थाना क्षेत्र में हुए गैस भेंडर हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से पुलिस ने 2 देशी पिस्टल, 1 मैगजीन और 1 खोखा बरामद किया है। 

पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि बीते फरवरी माह के 27 तारीख को गैस भेंडर कुंदन सिंह की गोला रोड में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर दानापुर थाना में अपराधी पिंकू जायसवाल और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। 

उन्होंने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी, एसपी पश्चिमी के ऩेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान  पता चला कि दानापुर थाना क्षेत्र के गाभतल निवासी अमित कुमार ने घटना में लाईनर की भूमिका निभाई थी। 

इस जानकारी के बाद अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए उसने तीन अन्य अपराधियों कुंदन सिंह, चंदन कुमार और राजकुमार सिंह का नाम बताया। जिसके बाद तीनों के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। 

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार कुंदन सिंह अपराधियों को हथियार सप्लाई करने का काम करता है। वहीं छापेमारी के दौरान उसके पास से पुलिस ने दो देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर दानापुर थाना में आर्म्स एक्ट के पहले से कई मामले दर्ज है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News