बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुजरात में पत्नी की हत्या कर फरार शख्स नालंदा से गिरफ्तार, 7 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

गुजरात में पत्नी की हत्या कर फरार शख्स नालंदा से गिरफ्तार, 7 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

NALANDA : पत्नी के हत्या के आरोप में पिछले सात साल से फरार चले शख्स को गुजरात पुलिस ने नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सिंकदर पासवान है और यह अपनी पत्नी की हत्या का आरोपी है। बताया जा रहा है कि गुजरात पुलिस पिछले सात साल से इसकी तलाश कर रही थी। 

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या का आरोपीसिकंदर पासवान गुजरात केगांधीधाम अपनी पत्नी के साथरोजी रोटी कमाने गया था। जहां इसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध हो गया। इसका पता चलते ही इसने अपनी पत्नी बबीता देवा की हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गया। 

आरोपी सिकंदर पासवान को गिरफ्तार करने के लिए गुजरात पुलिस इसके पहले चार बार उसके नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र स्थित मसियाडीह गांव आई थी, लेकिन हर बार वह पुलिस की चंगुल से बच निकला।

वहीं आज शुक्रवार की सुबह एकबार फिर गुजरात पुलिस ने स्थानीय थाना की मदद से उसके घर छापेमारी की। इस दौरान वह पुलिस हत्थे चढ़ गया। गुजरात पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News