बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डबल मर्डर कांड में पुलिस ने आरोपी को निजी क्लीनिक से किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

डबल मर्डर कांड में पुलिस ने आरोपी को निजी क्लीनिक से किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

आरा. बडाहरा पुलिस ने डबल मर्डर कांड और नथमलपुर भवानी बिंद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गामा सिंह को एक निजी क्लीनिक से बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। वह अर्जून सिंह का पुत्र है। मार्च 2022 में 22 वर्षीय भवानी बिंद की हत्या में उसका नाम आया था। तब से लेकर आज तक फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आरोपी आरा से लौट रहा था। तभी रास्ते में गीरकर जख्मी हो गया था। उसका इलाज नथमलपुर बाजार पर एक निजी क्लीनिक में चल रहा था। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली। पुलिस त्वरित कारवाई कर इलाज कराते समय उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीएचसी बड़हरा इलाज कराने लेकर आई। स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसका पैर टूट गया है।

Suggested News