बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर ले जा रहे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नईनवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार

शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर ले जा रहे दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नईनवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इंकार

AURANGABAD : औरंगाबाद में शादी करके घर लौट रहे एक दूल्हा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दूल्हा को रफीगंज पुलिस के सहयोग से गया पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के खड़वां मोड़ पास की है। बताया जा रहा कि दूल्हा निरंजन कुमार गया के परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव का रहने वाला है। जिसे गया के गुरारु में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में 16 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

निरंजन कुमार की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी मुड़ला गांव में थी। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद निरंजन अपनी पत्नी की विदाई करवाकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी लड़की के घर से महज 10 कदम दूर ही इसी खड़वां मोड़ के पास पहले से पहुंची गया पुलिस और रफीगंज थाना की पुलिस ने मौके से ही निरंजन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद रफीगंज थाना की पुलिस ने दुल्हन को वापस उसके गांव पहुंचा दिया। वहीं दुल्हन मायके पहुंची और रिश्ता तोड़ने पर आमादा है। दुल्हन का कहना है कि मैं लुटेरे और अपराधी के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। साथ ही अपने भाग्य के कोस रही है। दूल्हा को पुलिस ने जैसे ही हिरासत में लिया, गांव में अफरा-तफरी मच गई। 


गुस्साए परिजनों ने दूल्हा के बहनोई और दूल्हा के वाहन चालक को बंधक बनाकर शादी में दिए हुए सारा सामान वापसी की मांग कर रहे हैं। दूल्हे के अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए परिजन भी शादी तोड़ने पर विचार कर रहे हैं। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि जब तक जो शादी में सारा सामान दिया हुआ वापस नहीं करेंगे। तब तक कि उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। हालाँकि दुल्हन के परिजनों द्वारा दूल्हा के परिजनों से जब बात की जा रही है। सामान वापसी की टालमटोल सी जवाब देकर फोन को कट कर दे रहे हैं। घटना के बाद से लड़की का परिजनों का कहना है कि इस तरह की अपराधी प्रवृत्ति के लड़के से कभी भी शादी नहीं करेंगे। लड़की के गांव में फिलहाल शादी की खुशिया दुःख में बदल गयी है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News