बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : तांत्रिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को थी तलाश

NALANDA NEWS : तांत्रिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को थी तलाश

NALANDA : जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मानपुर थाना पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें की 3 साल के बच्चे की मौत के बाद जादू टोना करने के संदेह में चाकू से तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी लाल बहादुर पासवान है।

इस मामले को लेकर सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि मुख्य आरोपी के तीन साल के पुत्र गोविंदा कुमार की मौत बीमारी से हो गई थी। मौत के बाद परिवार को शक हुआ कि झाड़ फूंक करने वाले पड़ोसी छोटे लाल पंडित ने जादू टोना कर उनके बच्चे को मार डाला है। 

इसी कारण एक सितंबर को तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी के गांव लौटने की सूचना पर गिरफ्तार किया है। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News