बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार व गोली के साथ अलग अलग मामले में तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हथियार व गोली के साथ अलग अलग मामले में तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

NAUGACHHIYA : पुलिस ने गोपालपुर थाना के सिघिंया मंकदपुर स्थित ज्योति ढाबा के पास अलग अलग मामले में हथियार गोली के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार पीसी करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के गंगा नगर लाल दरवाजा निवासी उद्देश्य कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल व पांच गोली बरामद किया हैं। 

एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर हत्या व लूट कांड के आरोपित की गिरफ्तार के लिए रविवार की रात एस ड्राइव चलाया जा रहा था। इसी दौरान ज्योति ढाबा के पास एनएच पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान बुलेट बाइक को रोक कर जांच किया तो दो आरोपित हथियार के साथ गिरफ्तार हुए। आरोपित चापर निवासी प्रभाकर कुमार व सौरभ कुमार हैं। आरोपित के पास देशी पिस्ताैल व 16 गोली बरामद हुआ। शंका होने पर पुलिस ने ज्योति ढाबा में जांच किया तो वहां से भी एक आरोपित हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार हुए। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुंगेर जिला के कोतवाली थाना के गंगा नगर लाल दरवाजा निवासी उद्देश्य कुमार उर्फ मुन्ना है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल व पांच गोली बरामद किया हैं। दोनो मामले में अलग अलग गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीसी के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी अशोक कुमार वसंती टुडु थी।

Suggested News