बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

गया में दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

GAYA : जिले के आंती थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव से दहेज हत्या के दो आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के आंती थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी उपेंद्र यादव की पत्नी 32 वर्षीया संजू देवी की मौत पर मृतिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आंती थाना में मामला दर्ज करवाया था। 

मृतिका के मायके के परिजनों द्वारा अपनी बेटी की हत्या ससुराल वालों के द्वारा कर के शव को जला देने का आरोप लगाया गया था। जिस पर पुलिस के तहकीकात के दौरान मामले में सत्यता पायी गई थीं। 

वही वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा इस मामले में गंभीरता से लेते हुए इस कांड का संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया था। 

जिसमें थानाध्यक्ष अजय कुमार और आंती थाने की अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया था। डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि आंती थाना कांड संख्या 18/24 के प्राथमिकी अभियुक्त 57 वर्षीय लालकेशर यादव एवं 55 वर्षीय बिनेसर यादव दोनों ग्राम सिमरहुआ थाना आंती जिला गया को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि शेष अन्य लोगों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News