बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराब मामले में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

पटना में शराब मामले में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

PATNA : पटना सिटी के त्रिपोलिया में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया ओर अशोक राजपथ पर आगजनी का सड़क जाम कर दिया। मामला सुलतानगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां नेहा देवी नामक एक महिला को पुलिस ने रविवार को उसके घर से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इसके बाद फिर उसे चालान करते हुए बेऊर जेल भेज दिया था। जिसे बेउर जेल के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने के क्रम में पीएमसीएच इलाज हेतु लाया गया। जहां पर उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। हालांकि मृतक नेहा देवी के परिजनों ने बताया कि नेहा देवी को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे सुलतानगंज थाना में पीटा भी गया था। उसके बाद बेउर जेल में चालान कर दिया गया। जहां पर उसकी पिटाई भी की गई और फिर उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद उसे इलाज हेतु पीएमसीएच में भर्ती किया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। 

उसी मामले को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए त्रिपोलिया के पास आगजनी कर कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों ने मुआवजा स्वरूप 5 लाख रूपये की मांग की है। पुलिस ने जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया।  इसके बावजूद लोग सड़क को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News