बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत, जान बचाने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत, जान बचाने के लिए पुलिस ने की फायरिंग

अररिया: में पुलिस और पब्लिक के बीच मारपीट मामला सामने आया है. दरअसल, भरगामा थाना क्षेत्र के हिंगवा में सरकारी जमीन पर मंदिर बन रहा था. मंदिर बनने से पहले उक्त जमीन सदानंद भगत के कब्जे में था. इधर स्थानिय लोगों ने मंदिर बनाने का प्रयास आरंभ किया तो एक पक्ष के लोगों ने मंदिर बनाने पर आपत्ती दर्ज की.

आपत्ती दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदाय से बात करने के बाद मंदिर निर्माण नहीं करने का अश्वासन दिया। मंगलवार को एसडीओ के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस प्रशासन के लोगों ने मंदिर निर्माण को रोकने का निर्देश दिया। इस पर स्थानिय लोग उत्तेजित होकर पुलिस पर पथराव आरंभ कर दिया। पुलिस पर किये गए पथराव में DSP घायल हो गए है. पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए आधा दर्जन से अधिक चक्र गोली चलायी। उसके बाद भी स्थानीय लोग पुलिस को मारने पर तुले रहे. 

पूर्णिया में इलाजरत है फारबिसगंज के डीएसपी मनोज कुमार. मौके पर SDPO, SDO पहुंचे। उसके बाद जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों से वार्ता के बाद माहौल को शांत कराया। 

Suggested News