बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीविका दीदी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने की ग्रामीणों की पिटाई, विरोध में लोगों ने किया बाज़ार बंद

जीविका दीदी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने की ग्रामीणों की पिटाई, विरोध में लोगों ने किया बाज़ार बंद

AURANGABAD : जिले में लोगों ने जीविका दीदी हत्याकांड में पुलिस पर दादागिरी दिखाने का आरोप लगाया है।  लोगों ने कहा की पुलिस निर्दोष लोगों की बेवजह पिटाई कर रही है। इस मामले को लेकर लोगों ने जाखिम बाजार पूरी तरह बंद कर दिया। बताया जा रहा है की जिले के एक गांव की जीविका दीदी की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में जहां पुलिस दो अपराधियों को पकड़कर कांड की उलझी हुई गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वही कांड के अनुसंधान के नाम पर पुलिस निर्दोषों पर कहर भी ढ़ा रही है।

इस मामले के अनुसंधान को लेकर पुलिस जाखिम गांव पहुंची। कुछ काम की जानकारी नही मिली तो पुलिस बौरा सी गई। जिसे सामने देखा, उसे पीटा। जवान से लेकर बूढ़े तक पीटे गए। पुलिस को कोई फर्क नही पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने जाखिम बाजार को बंद करा दिया। 

इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस फिर से जाखिम पहुंची। लोगो को समझाया कि कुछ गलती हो गई है, अब नही होगी। इसके बाद भी लोग नहीं और बाजार को बंद रखा। ग्रामीणों का कहना है कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि जिस बात की उन्हे जानकारी नही थी, उसे पुलिस को नही बता पाए। नतीजा उन्हे पीटना शुरू कर दिया।       

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट    

Suggested News