बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ प्रतिरोध मार्च, गया की सड़क पर दिखा आक्रोश

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ प्रतिरोध मार्च, गया की सड़क पर दिखा आक्रोश

GAYA : भारत बंद के दौरान गया के बेलागंज स्थित सियाराम कॉलोनी में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ प्रतिरोध स्वरूप लोगों ने रविवार को शांति मार्च निकाला। 9 सितंबर को मुंह पर काली पट्टी बांधकर मार्च में हजारों लोगों ने भाग लिया और दोषी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ पूरे देश में होगा आंदोलन

मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखी गयी। मार्च को लीड कर रहे विनय शर्मा ने कहा कि सुनियोजित तरीके से बच्चों व महिलाओं की पिटाई की स्क्रिप्ट लिखी गयी थी। बंद के दौरान बेलागंज के वीडियो और सदर एसडीओ ने जाति विशेष की भावना से प्रेरित होकर स्थानीय लोगों की पिटाई करवायी। 

अधिकारियों के कहने पर जाति विशेष को बनाया गया निशाना

पुलिस की रोड़ेबाजी से कुछ स्कूली बच्चों को चोट आयी थी लेकिन अफवाह फैलायी गयी कि स्थानीय लोग रोड़ेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपराधी नहीं था। कोई उपद्रवी नहीं था। कोई कश्मीर का उग्रवादी नहीं था। हम सभी देश के रक्षक थे। हमारे पूर्वजों ने इसी मिट्टी से यदुनंदन शर्मा के नेतृत्व में नियामतपुरा आश्रम की धरती से आंदोलन शुरू किया था। हम उसके वंशज हैं। हम रोड़ेबाजी के वंशज नहीं हैं। 

अभी तो यह झांकी है...

नाबालिग बच्चों को पीटकर हथकड़ी लगायी गयी। विनय शर्मा ने कहा कि यह केवल एक झांकी है। यदि जल्द ही दोषी अधिकारियों को मुअत्तल कर कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी तो यह जन आंदोलन सिर्फ बेलागंज तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे भारत में इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा। मार्च में बीजेपी नेता महेश शर्मा और बीजेपी नेता व वरीय अधिवक्ता मुकेश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। शांति मार्च बेलागंज के बेलहारी मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक गया।

क्या हुआ था भारत बंद के दौरान

बता दें कि 6 सितंबर को भारत बंद के दौरान पुलिस गया जिले के बेलागंज में रिहायशी मुहल्ले में घरों से खींचकर लोगों की पिटाई की थी। पुलिस ने घरों पर पत्थर बरसाये थे। बेलागंज के सियाराम कॉलोनी में ASP और थानेदार के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में पुलिसकर्मी घरों में घुस गये और जो सामने दिखा, उनकी जमकर पिटाई कर दी। छोटे बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। वीडियो में कैद पुलिसिया जुल्म की इंतेहा को आप खुद देखिए... 


ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज4नेशन


Suggested News