बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा सांसद के कार्यक्रम में लाठीचार्ज, सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा

भाजपा सांसद के कार्यक्रम में लाठीचार्ज, सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा

SASARAM : भाजपा सांसद मनोज तिवारी के कार्यक्रम के दौरान सासाराम में जमकर हंगामा हुआ और लाठियां चलीं। सांसद को काला झंडा दिखा रहे लोगों को पुलिस ने जमकर पीटा तथा खदेड़ दिया। कुछ देर के लिए वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग जूता-चप्पल छोड़कर भागने लगे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस के आने के बाद माहौल शांत हुआ और सांसद मनोज तिवारी ने लोगों को संबोधित किया। 

सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि राहुल गांधी चोरों के खानदान के हैं। राफेल को लेकर उनके सीने मे जो दर्द हो रहा है उसका कारण उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा को राफेल में टेंडर नहीं मिलना है। उन्होंने कहा कि उन्हें वो लोग काला झंडा दिखा रहे हैं जो नहीं चाहते कि देश में कानून का राज हो। 

सांसद ने कहा कि ये कांग्रेस की साजिश है। 30 सितंबर, रविवार को सासाराम के बाल विकास मैदान में भाजयुमो के युवा संकल्प सम्मेलन में वे भाग लेने आए थे। बता दें कि इस दौरान सवर्ण सेना के लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा सांसद छेदी पासवान, गोपाल नारायण सिंह, नितिन नवीन सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए।


Suggested News