बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पूर्व मुखिया के घर चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, नगद और सामान के साथ दो को किया गिरफ्तार

नालंदा में पूर्व मुखिया के घर चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, नगद और सामान के साथ दो को किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले के बेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में पूर्व मुखिया शिव मोहन सिंह के घर वेंटिलेटर तोड़कर 21 फरवरी को हुई चोरी मामले का पुलिस ने गुरुवार को सफल उद्द्भेदन करने का दावा किया है। दरअसल पूर्व मुखिया शिवमोहन सिंह अपने परिवार के साथ 19 फरवरी को पटना शादी समारोह में गए हुए थे। तभी उनके घर के वेंटीलेटर को तोड़कर बदमाशों ने स्टोरवेल से 10 लाख के सोने चांदी के जेवरात और करीब 1.5 लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया था।  कुल 11.5 लाख की संपत्ति की चोरी की बात बता कर मामला दर्ज कराया गया था।

सदर डीएसपी डॉ शिवली नोमनी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से चोरों को पकड़ा गया है। दरअसल पूर्व मुखिया के घर मे वेंटिलेटर तोड़ चोरी के 3 माह पूर्व घर से एक मोबाइल की चोरी कर ली गई थी।  जिसके आईएमईआई नंबर को सर्विलांस पर रखा गया था। जैसे ही मोबाइल धारक के द्वारा सिम लगा कर यूज़ किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही अशोक राउत के पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में अंकित ने घर में चोरी की घटना को स्वीकार किया और अपने दोस्त को भी घटना में शामिल रहने की बात बताया। 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर गला का हार, तीन सोने  का चैन, पांच जोड़ा टॉप्स, कंगन, झुमका, अंगूठी, 52 पीस चांदी का सिक्का, बिछिया एवं ₹45500 नगद बरामद कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में यह भी बताया कि नगद पैसे से उसने लैपटॉप और मोबाइल खरीदा है जिसको भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष बेना मुकेश कुमार श्रीवास्तव की टीम के द्वारा चोरी की घटना का सफल उद्द्भेदन किया गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News