बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2 गांव के बीच हुए झगड़े को रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ हमला, थानाध्यक्ष सहित कई लोग घायल, 9 गिरफ्तार

2 गांव के बीच हुए झगड़े को रोकने पहुंची पुलिस पर हुआ हमला, थानाध्यक्ष सहित कई लोग घायल, 9 गिरफ्तार

NAWADA : नवादा जिले की हिसुआ थाना हिसुआ थाना क्षेत्र के मनमा ग्राम एवं नरहट थाना क्षेत्र के झिकरूआ गांव के दर्जनों लोगों ने पुरानी विवाद को लेकर सोमवार की रात आपस में उलझ गए।  देखते हीं देखते मामला तूल पकड़ लिया। दोनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल हिसुआ डीह रेलवे गुमटी पहुंच गए और मारपीट तथा रोड़ेबाजी शुरू कर दिया। इस घटना में कई बाहरी लोग एवं आते-जाते लोग भी जख्मी हो गए हैं। 

घटना की सूचना मिलते हीं हिसुआ एवं नरहट थाना की पुलिस दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण करने में जुट गयी। दोनों गांवों के भीड़ काफी उग्र थे। उनलोगों पर प्रशासन की बातों पर कोई फर्क नहीं पड़ा और रेलवे क्रॉसिंग से पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जिससे कई यात्री एवं हिसुआ थानाध्यक्ष जख्मी हो गए। पुलिस कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों गांव के 9 लोगों को गिरफ्तार कर  हिसुआ थाने लायी है। गिरफ्तार लोगों में अशोक कुमार, सुधीर सिंह, दीपक कुमार ,गोपाल कुमा विनय कुमार  सभी ग्राम  मनमां ,वहीं रॉकी कुमार, दीपू कुमार ,दिनकर कुमार ,नवीन सिंह झिकरुआ ग्राम के बताए जाते हैं।

तत्काल तो अन्य उपद्रवियों को खदेड़कर भगा दिया है पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। झगड़ा सुलझाने गयी पुलिस पर भी हमला बोल दिया गया है।उपद्रवियों द्वारा किए जा रहे रोड़ेबाजी में हिसुआ थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल भी जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। लेकिन दोनों गांव तरफ से  पुलिस पर ही हमला कर दिया पुलिस सहित कई ग्रामीण लोग भी घायल हुए हैं ।

15 दिन पहले भी हुआ था झड़प

बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व यूरिया वितरण के वक्त दोनों ग्राम के लोग आपस में उलझ गए थे और झगड़े में एक व्यक्ति को बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था । उसी बात को लेकर सोमवार की रात को हिसुआ- नरहट पथ पर रेलवे गुमटी के समीप जमकर मारपीट हो गयी। कितने और लोग जख्मी है यह कहना मुश्किल है। क्योंकि अंधेरा होने के वजह से लोगों में अफरातफरी मची हुई थी। थानाध्यक्ष ने कहा इस संबंध में कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है।

Suggested News