बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में फल व्यवसायी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेगूसराय में फल व्यवसायी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने बीती रात हुए एक फल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का चार घंटे के अंदर उद्भेदन करने का दावा किया है। यह दावा बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मोहम्मद अजीज के पुत्र मोहम्मद अबुल की उसके पड़ोसी मोहम्मद महबूब ने नालसी किए जाने के विवाद को लेकर उस समय गोली मार दी। ज़ब वह रमजान का नमाज पढ़कर जा रहा था।

घटना के संबंध मे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मोहम्मद अबुल का उसके पड़ोसी मोहम्मद महबूब उर्फ कंगारू उर्फ कक्का के साथ पूर्व मे किए गए नालसी किया गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। इतना ही नहीं मृतक मोहम्मद अबुल ने पूर्व मे अभियुक्त मोहम्मद महबूब पर रंगदारी की मांग करने का भी आरोप लगाया था। जिसमे मोहम्मद अबुल ने रंगदारी देने से मना किया था। ज़ब अबुल नमाज पढ़कर लौट रहा था। उस समय मोहम्मद महबूब अपने तीन साथियों के साथ पान की दूकान पर खड़ा था। अबुल जैसे ही पान दूकान के पास आया मोहम्मद महबूब उसके साथ उलझ गया। इस दौरान दोनों के बीच  कहासुनी शुरू हो गयी और देखते ही देखते  मोहम्मद महबूब ने हथियार निकाल कर मोहम्मद अबुल को गोली मार दी। 

आनन फ़ानन मे परिजनों और स्थानीय लोगों के  द्वारा घायल अबुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य अभियुक्त मोहम्मद महबूब उर्फ कंगारू, मोहम्मद सनोबर, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद मासूम और मोहम्मद सद्दाम को एक देसी कट्टा,एक खोखा और 0.315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ की रिपोर्ट

Suggested News