बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन में सड़कों पर तफरी करने वालों की आई शामत, सिटी एसपी ने खुद कई वाहनों को किया जब्त

लॉकडाउन में सड़कों पर तफरी करने वालों की आई शामत, सिटी एसपी ने खुद कई वाहनों को किया जब्त

MUZAFFARPUR : कोरोना वायरस से बचाने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन को 18 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन लगातार उन्हें लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह कर रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। 

मुजफ्फरपुर में लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन होता देख आज बुधवार को पुलिस ने लोगों के के साथ सख्ती बरतनी शुरु की।  

सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह कई थानों की पुलिस टीम के साथ खुद सड़को पर उतरे। जिसके बाद शहरी इलाकों के विभिन्न स्थानों पर गहन वाहन जांच शुरू हुई। इस दौरान कई वाहनों को जप्त किया गया। 

इसके साथ ही पुलिस ने उन वाहनों की भी गहनता से जांच की जिसपर वाहन पास चस्पाया गया था। पुलिस ने आज आम हो या खास सभी लोगों से पूछताछ शुरू की। वहीं लोगों को बेवजह सड़कों पर न घूमने की हिदायत दी।  

सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन में सरकार द्वारा निर्धारित सभी निर्देशो का सख्ती से पालन करवाने में पुलिस जुटी है। सभी लोगो से आग्रह है कि संकट की इस घड़ी में वे सरकार और पुलिस प्रशासन की मदद करें। वेवजह सड़को पर न निकले घर मे रहे सुरक्षित रहे। 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार अपना काम कर रही है। जनसेवा में हमेशा मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस तत्परतापूर्वक लगी है। अगर आप वेवजह सड़को पर आते है तो दण्ड के भागी होंगे और गाड़ियों को भी जप्त किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट


Suggested News