बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 6 बाइक के साथ 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी की 6 बाइक के साथ 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी के बाइक के साथ चोर गिरोह के सदस्यो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में  माझागढ थाना क्षेत्र के डोमाहाता गांव निवासी नईम मियां के बेटा सोहैल अली, नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव निवासी अरमान आलम के बेटा मो० आरिफ,अवधेश कुमार के बेटा कृष्णा कुमार, नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नं-2 निवासी मोहन राम के बेटा राजू कुमार राम,मोहम्मदपुर  थाना क्षेत्र के सल्लेपुर गांव निवासी सम्सुद्दीन मियां के बेटा लालू मियां शामिल है।

दरअसल घटना के संदर्भ में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गोपालगंज रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के पास से 3,000 रूपया का ईनामी बाईक चोर सोहेल अली सहित तीन बाईक चोर को मौजूद है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित करते हुए छापामारी की गई। 

इस दौरान तीनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों  के निशान देही पर दो रिसिवर को गिरफ्तार किया गया। जिसमें कुल-06 (छ) मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संदर्भ में नगर थाना में एक काण्ड दर्ज किया गया।  गिरफ्तार बदमशो के पास से पुलिस ने चोरी 6 बाइक तीन मोबाइल, एक मास्टर चाबी बरामद किया गया। 

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बाइक चोरी के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार हुए बाइक चोरी का काफी लंबा चौड़ा इतिहास रहा है। चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सोहेल पांच केसो में वांछित रहा है।ये पहले भी जेल जा चुका है। वही मो आरिफ और कृष्णा और राजू तीन तीन कांडो में बाइक चोरी मामले में वांछित था। ये लोग एक गिरोह बनाकर काम करते थे। और शहर के अलग अलग जगहों से मास्टर चाबी के चाबी के माध्यम से बाइक को चोरी करते थे। उन्होंने बताया की गिरफ्तार किए गए चोरों के गिरफ्तारी से बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आयेगी। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News