बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 3 महिलाओं को दलालों की चंगुल से से कराया मुक्त, 5 को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 3 महिलाओं को दलालों की चंगुल से से कराया मुक्त, 5 को किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले में आज पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। राजगीर थाना की पुलिस ने प्रोग्राम के नाम बुलाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने की पीड़िता की शिकायत पर 3 युवतियों को मुक्त कराया है। साथ ही मौके से दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरि पिंड में पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की पुलिस को शिकायत मिली थी की आर्केस्ट्रा में काम करने के नाम पर महिलाओं को बाहर से बुलाया गया था। लेकिन बाद में उन महिलाओं से देह व्यापार का धंधा कराने के लिए दवाब बनाया जाने लगा। 

इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। साथ ही पुलिस ने दलाल को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News