बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

दरभंगा में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, महिला सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

DARBHANGA : दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र सुंदरपुर मौहल्ला में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कल देर शाम पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक महिला और तीन पुरुष सहित चार लोगो अपत्ति जनक हालत में गिरफ्तार किया है। वही पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहें। 

बताया जा रहा है कि कई दिनों से मोहल्ला के कन्हैया झा नाम के व्यक्ति के घर में कुछ लोग किराए पर मकान लेकर रह रहे थे। इसी मकान में यह धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा था। मंगलवार की देर शाम विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलतें ही पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। 

जिसमें ब्रजकिशोर सिंह के 27 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार उर्फ आशीष ठाकुर व ललन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार सिंह को मौके पर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ लोग रात के अंधेरे में भागने में सफल रहे हैं। छापेमारी के दौरान मौके पर से कई आपत्ति जनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। वहीँ लड़की ने पुलिस को जानकारी दी है की पिछले 25 मई को किसी के साथ दरभंगा उसे धंधा करने के लिए लाया गया था। हालाँकि मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Suggested News