बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैंगवार इन जेल...बदले की आग में जल रहे गिरोह के गुर्गों के बीच हो सकती है खूनी भिड़ंत

गैंगवार इन जेल...बदले की आग में जल रहे गिरोह के गुर्गों के बीच हो सकती है खूनी भिड़ंत

भोजपुर : खूनी अदावत की आंच जेल के अंदर तक पहुंच गयी है। बदले की आग में जल रहे गिरोह के गुर्गे कभी भी जेल के अंदर खूनी पटकथा लिख सकते हैं। बता दें कि आरा के उदवंत नगर थाना के बेलाऊर गांव के दो आपराधिक गिरोह एक ही जेल में बंद हैं। वर्चस्व को लेकर रंजीत चौधरी व बूटन चौधरी गिरोह के सदस्यों ने एक दर्जन से अधिक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 

जेल में बंद हैं रंजीत व बूटन गिरोह के गुर्गे

रंजीत चौधरी गिरोह के बारे में बताया जाता है कि दबदबा व आतंक कायम करने के लिए गिरोह के गुर्गे पल भर में किसी को भी मौत के घाट उतार देते हैं। आरा जेल में ही रंजीत चौधरी का एंटी बूटन चौधरी भी अपने गुर्गों के साथ बंद है। जिले में वर्चस्व को लेकर खूनी अदावत में दोनों गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्य मारे जा चुके हैं। रंजीत चौधरी गिरोह में जहां 20 से 25 की संख्या में गुर्गे हैं वहीं बूटन चौधरी गिरोह में 10 से 15 सदस्य हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेल के अंदर दो बार दोनों गिरोह के लोग आपस में भिड़ चुके हैं। 

BUTANBODY.jpg

बदले की आग में गयी कई लोगों की जान

अबतक बदले की आग में कई लोगों की जान जा चुकी है। मुखिया के चुनाव के दौरान आपसी नोंकझोंक में रंजीत चौधरी के भाई हेमंत चौधरी व उसके पिता को बूटन चौधरी के गुर्गों ने गोलियों से भून डाला था, जिसमें दोनों की मौत हो गयी थी। इसी के बाद दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे हो उठे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बूटन चौधरी को गिरफ्तार किया और फिर पूछताछ के बाद उसे आरा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने उसके पास से एके-47 बरामद किया था।  

POLICE-FEARED-GANGWAR-IN-ARA-PRISONERS-OF-TWO-GANGS-LOCKED-IN-ARA-JAIL5.jpg

जेल के अंदर भी कड़ी निगरानी में हैं गिरोह के गुर्गे

आरा जेल के जेलर ने बताया कि दोनों गिरोह के गुर्गों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रंजीत चौधरी गिरोह के खास पवन चौधरी को अलग वार्ड में रखा गया है वहीं उसके एंटी बूटन को ऐसी जगह पर रखा गया है, जहां दोनों का आमना-सामना कभी नहीं हो सकता। दोनों अनुमति लेकर ही गुमटी से आ-जा सकते हैं। टोटल 3 सेक्टर में बंटा हुआ है जेल। दो सेक्टर के बीच एक गुमटी है, जहां चौबीस घंटे पुलिस का पहरा रहता है। इसके अलावे भी कई एहतियाति कदम उठाये गये हैं।  

POLICE-FEARED-GANGWAR-IN-ARA-PRISONERS-OF-TWO-GANGS-LOCKED-IN-ARA-JAIL3.jpg

विदेशी हथियारों का शौकीन है रंजीत

रंजीत चौधरी गिरोह के बारे में बताया जाता है कि गिरोह के गुर्गे पिस्टल, रिवॉल्वर, इंसास, राइफल व कार्बाइन से लेकर एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं। कहा जाता है कि रंजीत चौधरी विदेशी हथियारों का शौकीन है। वह अपने पास हमेशा एक विदेशी पिस्टल रखता है। एक साल पहले जब पुलिस ने उसे औरंगाबाद के दाऊदनगर से गिरफ्तार किया था तब भी उसके पास से अमेरिका निर्मित ब्रेटा पिस्टल बरामद हुआ था। रंजीत चौधरी को फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद रखा गया है। हालांकि उसका खास गुर्गा पवन चौधरी आरा जेल में बंद है। जेल में उसका साथ देने के लिए गिरोह के कई सदस्य पहले से बंद हैं।

POLICE-FEARED-GANGWAR-IN-ARA-PRISONERS-OF-TWO-GANGS-LOCKED-IN-ARA-JAIL2.jpg

बालू के खेल में शामिल रहता है गिरोह

रंजीत चौधरी व बूटन चौधरी दोनों गिरोह की फंडिंग का मुख्य जरिया है बालू का काला कारोबार। जी हां, बालू के काले कारोबार से जो काला धन आता है, उसी पैसे से रंजीत व बूटन दोनों अपने गिरोह का संचालन करते हैं। दोनों की मदद से बालू के कारोबारी अपना दबदबा कायम करते हैं और इसके बदले दोनों गिरोह के गुर्गों पर जमकर पैसा लुटाया जाता है। एक तरह से कहें तो दोनों गिरोह बालू के अवैध कारोबार से ही फल-फूल रहे हैं। 

Suggested News