बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी नक्सली बिरजू मुंडा को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी नक्सली बिरजू मुंडा को किया गिरफ्तार

NEWS4NATION DESK : नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही झारखंड पुलिस को बड़ी सफल्ता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदेश के खुंटी जिले से एक लाख के इनामी पीएलएफआई नक्सली बिरजू मुंडा को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इनके पास हथियार और नक्सली पर्चा बरामद किया है। 

खुंटी एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर अखिलेश गोप का दस्ता लेवी के लिये सांगोर जंगल में मौजूद है। उक्त सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए कर्रा और जरियगढ़ थाने की संयुक्त टीम बनाकर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल में पुलिस को देखते ही दो लोग भागने लगे, जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान बिरजू मुंडा के और चुरता मुंडा के रूप में हुई है। जिसमें बिरजू पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम रखा था और वह कई मामलों में वांछित था। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा, आठ गोलियां और लेवी की पर्चियां बरामद हुईं है। 

Suggested News