बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली सुनील खत्री को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली सुनील खत्री को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भाकपा माओ के चाल्हो जोन के सबजोनल कमांडर सुनील खत्री को सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मदनपुर थाना क्षेत्र में शिवगंज के पास से गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। 

हार्डकोर नक्सली सुनील रफीगंज थाना क्षेत्र के जाखिम का रहने वाला है। उसके पास से एक रिवाल्वर, दो जिन्दा गोली और एक मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तारी में सीआरपीएफ 153 बटालियन और स्थानीय पुलिस टीम शामिल थी। 

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नक्सली सबजोनल कमांडर सुनिल खत्री शिवगंज के आस पास है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु की गई। छापेमारी के दौरान उसे शिवगंज के इलाके से गिरफ्तार किया गया।  

उन्होंने बताया कि नक्सली सबजोनल कमांडर चार नक्सली कांडों में वांछित था। नक्सली संगठन से जुडे कई लोग जेल में बंद हैं जिन्हें छुड़वाने एवं जो जेल से निकल गए हैं, उन्हें पुन: संगठन में शामिल कराने की जिम्मेवारी संगठन ने सुनील को दी थी। इसके साथ ही रफीगंज क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठों से वह लेवी वसूलने का काम करता था। वर्ष 2014 में फेसर थाना क्षेत्र में तत्कालीन एएसपी अभियान राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड के दौरान उसे गोली लगी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अप्रैल 2018 में वह जेल से बाहर आया और फिर से संगठन से जुड़ कर काम करने लगा। 

सबजोनल कमांडर सुनील खत्री जोनल कमांडर विपिन शर्मा के नेतृत्व में काम कर रहा था। वह लेवी वसूलने का काम कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उस पर टावर जलाने से लेकर मुठभेड़ में शामिल होने के कांड दर्ज हैं। फरवरी-2014 में मदनपुर के चाल्हो पहाड़ पर एनकाउंटर में वह शामिल था। इसी तरह मदनपुर के वार में वर्ष 2010 में मोबाइल टावर को जलाने में सुनील खत्री की भूमिका रही थी। 19 मई 2018 को गोह में संवेदक से लेवी मांगने के मामले में एक मुकदमा भी उस पर दर्ज किया गया था। उस पर विभिन्न थानों में कांड दर्ज हैं जिनकी जानकारी पुलिस ले रही है।

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट


Suggested News