बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली विनय राम को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली विनय राम को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR :  नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हार्डकोर नक्सली विनय राम को गिरफ्तार किया है। एरिया कमांडर विनय राम पहचान छुपाकर अपने ससुराल जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र शहबाजपुर गांव में रह रहा था। विनय को जिला पुलिस, एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। 


POLICE-GET-BIG-SUCCESS-HARDCORE-NAXALITE-VINAY-RAM-ARRESTED3.jpg

बताया जा रहा है कि विनय राम अपने ससुराल शहबाजपुर गांव में तीन साल पहले खरीदी गई जमीन पर बना कर परिवार संग रह रहा था। मोबाइल सर्विलांस में बड़े नक्सली नेता से बात होने के आधार पर उसका लोकेशन पुलिस को मिला। इसके बाद टीम ने पूरे इलाके को घेर कर विनय को दबोच लिया गया। 

POLICE-GET-BIG-SUCCESS-HARDCORE-NAXALITE-VINAY-RAM-ARRESTED2.jpg

मुजफ्फरपुर एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में विनय अपनी पहचान छिपाता रहा। सख्ती के बाद उसने बताया कि पहले वह नक्सली संगठन से जुड़ा था। लेकिन, अब संगठन से अलग हो गया है। इन दिनों अहियापुर इलाके में केसीसी लोन को लेकर बैंक में दलाली का काम कर रहा है। उसके इस बात में कितनी सच्चाई है इस मामले को लेकर संदेह है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। 

Suggested News