बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात दीपक पासवान को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात दीपक पासवान को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

SUPAUL : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुख्यात दीपक पासवान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस पिस्टल और गोलियां बरामद की है। 

एएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि त्रिवेणीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी हथियार के साथ मचहा गांव के वार्ड नंबर 10  से गुजरने वाले हैं। इस सूचना के बाद उक्त इलाके में वाहन चेकिंग का जाल बिछाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधी दीपक पासवान को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसके साथ रहे दूसरा अपराधी फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दीपक पासवान के पास एक देशी पिस्टल और कुछ गोलियां बरामद हुई है। दीपक का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। वो शराब के धंधे में भी काफी दिनों से सक्रिय था। गिरफ्तारी के वक्त वह शराब के नशे में चुर था।

Suggested News