बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात राजकुमार को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात राजकुमार को किया गिरफ्तार

PATNA : जिले के बख्तियारपुर रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेल पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती, रेल यात्रियों से लूटपाट एवं मारपीट जैसे जघन्य अपराध के आरोपी कुख्यार राजकुमार राय को गिरफ्तार किया है। 

POLICE-GET-BIG-SUCCESS-NOTORIOUS-RAJKUMAR-ARRESTED3.jpg

बताया जा रहा है कि राजकुमार पर हत्या, डकैती और रेल यात्रियों के साथ लूटपाट के 29 मामले दर्ज है। राजकुमार की गिरफ्तारी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेकाबिगहा गांव से हुई है। इस मामले की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष सुशील कुमार व बख्तियारपुर थानाध्यक्ष दीवान एकराम खान ने बताया कि रेल यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम देनेवाले राजकुमार राय पर रेल थाना के अलावा अन्य थानों में हत्या, लूट, डकैती आदि 29 मामले दर्ज हैं। 

POLICE-GET-BIG-SUCCESS-NOTORIOUS-RAJKUMAR-ARRESTED2.jpg

सूचना पर की गई घेराबंदी 
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार इन दिनों फरार चल रहा था। रेल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह टेकाबिगहा आया हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर राजकुमार की गिरफ्तारी के लिए टेकबिगहा गांव की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। 

Suggested News