बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

AURANGABAD : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर छात्रा पर एसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसडीपीओ अनूप कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुटुम्बा थाना इलाके में ही दोनो आरोपी छुपे हुए है।

उक्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इलाके में छापेमारी की गई और दोनो आरोपियों रविकिरण और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि दोनो आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दोनो को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।  

बताते चले कि बीते 10 मार्च को कुटुम्बा थाना क्षेत्र के एरका गांव में कोचिंग जा रही छात्रा पर दो मनचलों द्वारा एसिड अटैक किया गया था। घटना में छात्रा गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। घटना में गंभीर रुप से जख्मी छात्रा को परिजन आनन-फानन मं सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जमुहार रेफर कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का अभी इलाज चल रहा है। 

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट

Suggested News