बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में साइबर कैफे संचालक हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पटना में साइबर कैफे संचालक हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी में साइबर कैफे दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना बीते 10 जून की थी। वारदात की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसमे सभी आरोपी घटना के बाद फरार होते दिखे थे। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से दुकानदारों के बीच नाराजगी थी। 

उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। घटना के पीछे जमीन से जुड़े कुछ विवाद भी सामने आ रहे हैं। घटना के दिन सभी आरोपी साइबर कैफे के मालिक धर्मेंद्र कुमार को मारने आए थे। 

धर्मेंद्र के नही रहने पर आरोपियों ने अंकित कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में कुल 11 आरोपी शामिल थे। अन्य 5 आरोपियों की तालश में पुलिस की टीम छापेमारी में जुटी है।

पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News