बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के 3 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रोहतास में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या के 3 आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

SASARAM : रोहतास जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल शनिवार की रात नगर थाना क्षेत्र के भारतिलगंज में हुए सुनील सोनकर की हत्या कर दी गयी। इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार जगन खटीक, बादल बहेलिया तथा अमजद गद्दी को पुलिस ने अठखंभवा इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि शनिवार की रात सौभागंज नीमटोली में रहने वाले सुनील की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी थी। 

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। जिससे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पुछताछ करने में जुटी है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट  

Suggested News