बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गैंग के दो सदस्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गैंग के दो सदस्य

PATNA : जिले में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इन सबके बीच रफीगंज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली. जब बाइक चोरी की फिराक में लगे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, पकड़े गए बाइक चोरों से इस बात की पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इससे पहले किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए रफीगंज थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइकर चोरी गैंग के दो सदस्य को स्थानीय लोगों के  द्वारा पुलिस को हवाले किया गया है। वहीं गोरडीहा निवासी ईश्वर कुमार ने यह प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया कि महराजगंज ब्रिटिश स्कूल के पीछे अपने ग्राहक सेवा केंद्र में बाइक लगाकर कार्य कर रहा था। करीब तीन बजे वह अपना बाइक नही पाया तो खोजने के क्रम में महराजगंज मोड़ के पास दोनों बाइक चोर उस बाइक पर बैठकर भागने की फिराक में था। 

प्राथी के शोर करने पर  आसपास के लोग वहां जुट गए, जिससे दोनों बाइक चोरों को भागने का मौका नहीं मिला। वहीं पहले लोगों ने दोनों चोरों की जमकर खैरियत ली, बाद में उन्हें बाइक चोरों को पकड़कर थाना को सुपुर्द कर दिया है।

Suggested News