बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कस्टडी से फरार हुए दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कस्टडी से फरार हुए दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के हिसुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिसुआ थाना पुलिस ने बलात्कार एवं हत्या के आरोपी नवादा सदर अस्पताल से फरार हुए कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हिसुआ पुलिस ने अकबरफुर थाना क्षेत्र के जंगल से बड़ा ही नाटकीय ढंग से पकड़ा है। हिसुआ थाना पुलिस ने उसे नगर थाना को सुपुर्द कर है।

बता दें कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हुए कैदी सोनू राजवंशी खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि मंडल कारा में बंद सोनू राजवंशी को जून माह में लू से पीड़ित होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 20 जून की अहले सुबह वह अस्पताल के शौचालय की खिड़की को तोड़ कर फरार हो गया था। इस बाबत जेल प्रशासन की तरफ से नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

कैदी पर है संगीन आरोप

फरार हुए कैदी सोनू के विरुद्ध हिसुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उसपर सुप्तावस्था में नाबालिग को अगवा के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप है। घटना को अंजाम देने के बाद उसने शव को गांव के ही श्मशान में दफन कर दिया था। इसमें उसके दोस्त गोरेलाल राजवंशी की भी सहभागिता थी। 

20 मई को दोनों को हिसुआ थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यहां बता दें कि 21 मई को भी सोनू हिसुआ थाने के शौचालय से फरार हो गया था। मामले में 4 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट


Suggested News