बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में राजद नेता हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सासाराम में राजद नेता हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

SASARAM : जिले के करगहर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुए राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दीपक पाठक करगहर के सुशीना गांव का निवासी है। 


सासाराम सदर के डीएसपी संतोष कुमार राय ने बताया की इस हत्या के मामले में 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साथ ही जमीन विवाद का मामला भी सामने आया है। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

डीएसपी ने यह भी बताया की पांच नामजद आरोपियों में तीन लोग फिलहाल जेल में है। जिन पर इस हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। साथ ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई एवं एक आरोपी फरार है। जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। 

डीएसपी ने इस वारदात में शूटर का उपयोग किए जाने से इनकार नहीं किया है। बता दें कि रविवार को दिनदहाड़े करगहर के पैक्स अध्यक्ष तथा पूर्व प्रमुख विजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। मृतक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद तथा डिप्टी सीएम तेजस्वी के बेहद करीबी थे।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News